दिशा आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी के करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी वर्क लाइफ से लेकर उनकी निजी जिदंगी तक के बारे में लगातार अपडेट रहना चाहते हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि दिशा के तमाम फैंस आज भी उनका सही नाम नहीं जानते हैं।
दिशा पाटनी का नाम इस हद तक बार-बार गलत लिखा जाता रहा है कि थक हारकर उन्हें अपने नाम की सही स्पेलिंग को लेकर क्लैरिफिकेशन देना पड़ा। उन्होंने न सिर्फ अपने नाम की स्पेलिंग को लेकर एक इंटरव्यू में सफाई दी बल्कि सोशल मीडिया से लेकर न्यूज पोर्टल्स तक पर गलत स्पेलिंग लिखे जाने के चलते उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपना नाम काफी डिफरेंट तरीके से लिखा हुआ है।दिशा पाटनी ने ऐसा इसलिए किया ताकि लोग उनके नाम की सही स्पेलिंग जान सकें और बार-बार गलत नाम लिखने की गलती नहीं करें। लेकिन आखिर दिशा पाटनी का सही नाम है क्या? दिशा पटानी या फिर दिशा पाटनी? एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि उनका सही नाम पटानी नहीं बल्कि पाटनी है और ज्यादातर लोग उनका नाम गलत लिखते हैं।
इतना ही नहीं, दिशा पाटनी ने कनफ्यूजन मिटाने के लिए इंस्टाग्राम पर अपने नाम की स्पेलिंग काफी अनूठे अंदाज में लिख रखी है। इंस्टाग्राम पर उनका यूजर नेम disha patani (paatni) है। यानि उन्होंने नाम के आगे ब्रैकेट में P के आगे डबल A लगाकर बताया है कि बड़े 'आ' की मात्रा 'प' पर आएगी ना कि 'ट' पर, तो उम्मीद है कि आज के बाद आप एक्ट्रेस का नाम गलत नहीं लिखेंगे।
Entertainment
सही नाम क्या है दिशा पाटनी या पटानी? फैंस भी गलत लिखते हैं टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का नाम
दिशा आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी के करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी वर्क लाइफ से लेकर उनकी निजी जिदंगी तक के बारे में लगातार अपडेट रहना चाहते हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है
Read in your preferred language.