एक होनहार महिला पहली बार स्कूटी चलाकर पेट्रोल पंप पर गई...
महिला - भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है?
पप्पू - मैडम 73 रुपये लीटर!
महिला - ठीक-ठाक लगा लो भईया,
बगल वाला तो 65 रुपये लीटर ही दे रहा है!
पप्पू (गुस्से में) - ओ मैडम, बगल में डीजल की मशीन है...
2. दुख क्या है?
सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना!
खुशी क्या है?
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि
अभी पांच घंटे और सोना है!
डबल खुशी क्या है?
रात को नींद खुले और पता चले
कल तो छुट्टी है...!!!
3. पति - ये क्या तुम एक और सूट ले आयी?
अभी परसों ही तो...
तभी पत्नी चिल्लाकर बोली - क्या परसों?
बोलो... बोलो क्या कहा तुमने?
रूक क्यों गए?
क्या परसों...?
बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना, बताओ क्या परसों?
पति - कुछ नहीं, मैं बस ये कहा रहा था कि
परसों भी एक ही सूट लायी थी पगली,
आज तो दो ले आती...!