Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
मनोरंजन

जब ऐश्‍वर्या राय के पीछे हटने के बाद सलमान खान की मां से विवेक ओबेरॉय ने अस्पताल में मांगी थी माफी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच कई साल पहले हुए झगड़े के बारे में सभी जानते हैं। साल 2003 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग अफेयर को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था और विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद विवेक ने अस्पताल जाकर सलमान खान की मां सलमा
Share:
जब ऐश्‍वर्या राय के पीछे हटने के बाद सलमान खान की मां से विवेक ओबेरॉय ने अस्पताल में मांगी थी माफी
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच कई साल पहले हुए झगड़े के बारे में सभी जानते हैं। साल 2003 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग अफेयर को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था और विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद विवेक ने अस्पताल जाकर सलमान खान की मां सलमा से माफी माफी मांगी थी।

जब विवेक ने अपनी मां को रोते देखा

सलमान और विवेक के बीच शुरू हुए इस विवाद को 18 साल बीत गए हैं लेकिन उनके बीच की दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई है। विवेक ने फराह खान के शो में इस बारे में बात की थी और बताया था कि उन्होंने सलमान की मां से इसके लिए माफी मांगी थी। विवेक ने कहा था, 'मुझे याद है कि एक दिन मैं शूटिंग से लौटा और मैंन अपनी मां को रोते हुए देखा। मैं उनसे पूछता रहा कि वो क्यों रो रही हैं लेकिन वो लगातार रोती रहीं। फिर मैंने उन्हें गले लगाया और पूछा कि क्या हुआ है, तो बच्चे की तरह उन्होंने कहा, 'कब तक वो मेरे बेटे के बारे में ऐसी बातें करते रहेंगे?' तब मुझे एहसास हुआ कि उस पूरे एपिसोड से उनपर कितना फर्क पड़ा था।'