Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
Entertainment

विवेक अग्निहोत्री को पसंद आई 'भूल भुलैया 2', फिल्म की सफलता पर कार्तिक आर्यन को दी सलाह

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई उनकी फिल्म ने तीन दिन में ही 56 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी ओपनर भी रही। बॉलीवुड में सबकी खिल्ली उड़ाने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी 'भूल
Share:
विवेक अग्निहोत्री को पसंद आई 'भूल भुलैया 2', फिल्म की सफलता पर कार्तिक आर्यन को दी सलाह
Read in your preferred language.

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई उनकी फिल्म ने तीन दिन में ही 56 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी ओपनर भी रही। बॉलीवुड में सबकी खिल्ली उड़ाने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी 'भूल भुलैया 2' के लिए कार्तिक आर्यन की तारीफ की। वहीं, अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने भी कार्तिक की प्रशंसा की है।
फिल्म की सफलता और कार्तिक की परफॉर्मेंस की तारीफ हर तरह हो रही है। ऐसे में विवेक अग्निहोत्री ने भी कार्तिक की हौसला अफजाई की और उन्हें हमेशा अकेले चलने की सलाह भी दी। विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कार्तिक आर्यन को शानदार सफलता के लिए ढेर सारी बधाई और प्यार। अपने काम को बोलने दोऔर अकेले चलना कभी न भूलना।"

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक से तारीफ पाकर, पहले से ही अपनी फिल्म की सफलता से गदगद कार्तिक की खुशी दोगुनी हो गई। एक्टर ने विवेक अग्निहोत्री के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते इस तारीफ के लिए आभार जताया और कहा, "आपका बहुत शुक्रिया सर।"
बता दें कि 'भूल भुलैया 2' ने पहले ही दिन इस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 14 करोड़ रूपये की कमाई की और कार्तिक आर्यन को सबकी नजरों में ला दिया। ‘भूल भुलैया 2’ की बात करें तो इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अमर उपाध्याय, संजय मिश्रा, मिलिंद गुनाजी, कर्मवीर चौधरी और राजपाल यादव भी अहम किरदारों में हैं।
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'भूल भुलैया 2' के बाद कई अच्छी फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें अलाया एफ के साथ 'फ्रेडी', साजिद नाडियाडवाला की 'सत्यनारायण की कथा' और हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' का हिंदी रीमेक भी है, जिसका नाम 'शहजादा' है, इस फिल्म में वह कृति सनोन के साथ नजर आएंगे।