Tuesday, 15 September 2026 | 12:08 AM
राजनीति

आप का प्रचार गीत बनाने वाले विशाल डडलानी भी शपथ ग्रहण में पहुंचे

आम आदमी पार्टी का वायरल प्रचार गीत 'लगे रहे केजरीवाल' बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने तैयार किया था। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने जब तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो इस मौके पर डडलानी भी पहुंचे। डडलानी दर्शक दीर्घा में उस समय दिखे, जब शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने रामलीला मै
Share:
आप का प्रचार गीत बनाने वाले विशाल डडलानी भी शपथ ग्रहण में पहुंचे
Read in your preferred language.

आम आदमी पार्टी का वायरल प्रचार गीत 'लगे रहे केजरीवाल' बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने तैयार किया था। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने जब तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो इस मौके पर डडलानी भी पहुंचे। डडलानी दर्शक दीर्घा में उस समय दिखे, जब शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में लाखों आम आदमी को संबोधित किया और उसके बाद उनसे बातचीत भी की।

समारोह शुरू होने से पहले डडलानी मीडिया बॉक्स में गए और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "लोगों के मुद्दों पर चुनाव लड़ा गया, भारत के लिए बहुत बड़ा संकेत है।"

उन्होंने यह भी कहा, "केजरीवाल सरकार के लिए यह चुनौती है कि वह लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरे। उम्मीद है कि ऐसा करने में यह सफल होगी।"

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए आधिकारिक प्रचार गीत 'लगे रहे केजरीवाल' का ऑडियो और वीडियो जनवरी में जारी किया था।

डललानी के कंपोज किए इस गीत को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में जारी किया था।