Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
मनोरंजन

विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी के साथ पहली फोटो, बताया क्या रखा है नाम

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी का स्वागत दुनिया में किया था. अब अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है. अनुष्का शर्मा ने अपनी
Share:
विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी के साथ पहली फोटो, बताया क्या रखा है नाम
Read in your preferred language.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी का स्वागत दुनिया में किया था. अब अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है.

अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता...कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं. नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया.''