Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
मनोरंजन

टीवी जगत की अनोखी शादी, अंगूठी की जगह विराफ पटेल ने पहनाया 'रबर बैंड' महज 150 रुपए हुआ खर्च

कोरोना काल में जहां बुरी खबरें ही सामने आ रही हैं। वहीं एक अच्छी खबर भी समाने आई है। टेलीविजन अभिनेता विराफ पटेल ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड सलोनी खन्ना संग शादी रचा ली है। विराफ और सलोनी ने कोरोना काल को देखते हुए मुंबई के ब्रांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में कोर्ट मैरिज की है। इसी साल फरवरी में दोनों
Share:
टीवी जगत की अनोखी शादी, अंगूठी की जगह विराफ पटेल ने पहनाया 'रबर बैंड' महज 150 रुपए हुआ खर्च
Read in your preferred language.

कोरोना काल में जहां बुरी खबरें ही सामने आ रही हैं। वहीं एक अच्छी खबर भी समाने आई है। टेलीविजन अभिनेता विराफ पटेल ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड सलोनी खन्ना संग शादी रचा ली है। विराफ और सलोनी ने कोरोना काल को देखते हुए मुंबई के ब्रांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में कोर्ट मैरिज की है। इसी साल फरवरी में दोनों ने सगाई की थी। दोनों की शादी बेहद अनोखी रही है।
एक्‍टर व‍िराफ पटेल ने गुरुवार को सलोनी संग शादी रचाई। दोनों की इस शादी में पर‍िवार वाले भी जूम- मीटिंग के जरिए शाम‍िल हुए थे। सबसे अनोखी बात ये है कि व‍िराफ ने सलोनी को शादी की र‍िंग की जगह रबर बैंड पहनाया है। विराफ ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया कि, 'हम दोनों लंबे समय से शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हालात देखकर ब‍िग-फैट-वेंडिंग की जगह कोर्ट-मैरिज का रास्‍ता चुना।'
वहीं अपनी अनोखी वेडिंग र‍िंग के बारे में बात करते हुए विराफ ने बताया कि ऐसा उन्‍हें कोरोनाकाल के चलते करना पड़ा है। व‍िराफ ने कहा, 'सब कुछ बंद है तो हमने जुगाड़ लगाया। सबसे अच्‍छी बात ये है कि सलोनी ने मुझे इसके लिए मार नहीं लगाई।' इसके अलावा इस शादी में महज 150 रुपये का खर्चा हुआ है। आगे विराफ ने बताया कि 'शादी करने का उद्देश्य सिर्फ यही था कि हमलोग जिंदगी में साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। उम्मीद है कि हमारी शादी कामयाब होगी और हम अपने जीवन में काफी खुश रहेंगे।'
आपको बता दें कि व‍िराफ और सलोनी की मुलाकात दो साल पहले एक ऑनलाइन शो के दौरान हुई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरों के बाद से ही इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं। वहीं इनके फैंस भी इन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।