Tuesday, 15 September 2026 | 5:49 AM
मनोरंजन

अगले हफ्ते होगी विक्की कौशल और कटरीना की शादी

विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी के बारे में भले ही कुछ नहीं बोल रहे लेकिन खबरी अंदर की डिटेल्स खोजकर ला रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर में राजस्थान में शादी से पहले ही कटरीना कैफ मिसेज विकी कौशल बन जाएंगी। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि अगले ही हफ्ते दोनों कोर्ट मैरिज भी कर लेंगे।
Share:
अगले हफ्ते होगी विक्की कौशल और कटरीना की शादी
Read in your preferred language.

विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी के बारे में भले ही कुछ नहीं बोल रहे लेकिन खबरी अंदर की डिटेल्स खोजकर ला रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर में राजस्थान में शादी से पहले ही कटरीना कैफ मिसेज विकी कौशल बन जाएंगी। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि अगले ही हफ्ते दोनों कोर्ट मैरिज भी कर लेंगे। इतना ही नहीं खबरें ये भी हैं कि कटरीना अपनी होने वाली सासू मां यानी विकी कौशल की मम्मी के साथ शॉपिंग कर रही हैं और उनके हाथों में राजस्थान की फेमस सोवत मेहंदी सजेगी।

विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि वह दिसंबर के पहले हफ्ते यानी 7 से 9 दिंसबर के बीच राजस्थान में शादी करेंगे। अब बॉलीवुड लाइफ की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो विकी और कटरीना पारंपरिक शादी के पहले मुंबई में अगले हफ्ते कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद दिसंबर में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ धूमधाम से राजस्थान में शादी करेंगे। कटरीना अपनी होने वाली सासू मां के साथ अच्छा वक्त गुजार रही हैं। खबर है कि दोनों साथ में मिलकर शादी की तैयारियां कर रही हैं। विकी-कैट का वेडिंग डेस्टिनेशन पहले से ही सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि दोनों सवाई माधोपुर के लग्जरी रिजॉर्ट सिक्स सेंस में होगी। रीसेंट रिपोर्ट्स हैं कि वेडिंग वेन्यू पर मोबाइल ले जाना मना है।