Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
मनोरंजन

विकी कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे , चिट्ठी वायरल

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बीते लंबे वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। विकी और कटरीना की शादी को लेकर अभी तक कई अलग अलग खबरें सामने आ चुकी हैं। इस बीच अब कपल की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर राजस्थान के सवाई माधोपुर के डीएम की ए
Share:
विकी कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे , चिट्ठी वायरल
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बीते लंबे वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। विकी और कटरीना की शादी को लेकर अभी तक कई अलग अलग खबरें सामने आ चुकी हैं। इस बीच अब कपल की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर राजस्थान के सवाई माधोपुर के डीएम की एक चिट्ठी वायरल हो रही है। कथित चिट्ठी के मुताबिक 3 दिसंबर को कपल की शादी को लेकर एक मीटिंग होगी, जहां विवाह समारोह के आयोजन से पूर्व भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं सम्भावित स्थितियों के बारे में चर्चा होगी।
दरअसल सोशल मीडिया पर सवाई माधोपुर के डीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी के आदेश वाली एक कथित चिट्ठी वायरल हो रही है। इस चिट्ठी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 10.15 पर एक मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर होने वाली तैयारियों पर बातचीत होगी। बता दें कि ये चिट्ठी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, हालांकि इसकी पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है।
कथित आदेश में लिखा है, 'अभिनेता श्री विक्की कोशल एवं अभिनेत्री कटरीना कैफ के विवाह समारोह के आयोजन से पूर्व भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं सम्भावित स्थितियों के आकलन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 03.12.2021 को प्रातः 10.15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक का आयोजन रखा गया है। अतः कृपया आप उक्त बैठक में नियत समय पर भाग लेने का श्रम करें। (डॉ.सूरज सिंह नेगी) अति जिला कलेक्टर।'
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक विकी कौशल और कटरीना कैफ, वेडिंग से पहले कोर्ट मैरिज करेंगे। बताया जा रहा है कि तीन दिसंबर को विकी- कैट कोर्ट मैरिज करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक विकी- कटरीना अपनी शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तरह रजिस्टर्ड करवाना चाहते हैं। वहीं अपनी शादी को रजिस्टर्ड करने के बाद विकी और कटरीना राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे।