Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Entertainment

Varun और Natasha शादी के बाद इसलिए हैं चर्चाओं में

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश स्थित तिराप जिले में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था और कुछ जानें भी चली गई थीं। यहां आग की चपेट में आने से पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं 143 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। ऐसे में वरुण धवन और नताशा दलाल ने गांव के लोगों को आर्थिक मदद
Share:
Varun और Natasha शादी के बाद इसलिए हैं चर्चाओं में
Read in your preferred language.

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश स्थित तिराप जिले में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था और कुछ जानें भी चली गई थीं। यहां आग की चपेट में आने से पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं 143 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। ऐसे में वरुण धवन और नताशा दलाल ने गांव के लोगों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है और दोनों ने गांव के लोगों के हित के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की है।

इस बात की जानकारी Dipro Ziro नाम के ट्विटर हैंडल ने दी है। ट्विटर हैंडल ने वरुण धवन और नताशा दलाल की तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा, 'वरुण धवन और नताशा दलाल ने अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले के लाजू सर्कल के लोंगलियांग गांव के पीड़ितों को राहत सहायता के रूप में एक लाख रुपये दान किए हैं।'एक्टर की फिल्म भेड़िया की बात करें तो ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। भेड़िया फिल्म मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई गई है ये फिल्म 2022 में 14 अप्रैल को रिलीज होगी। भेड़िया में अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।