Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Lifestyle

सर्दियों में दूध में मिलाकर करें इस चीज का इस्तेमाल, चमक जायेगा चेहरा

सर्दियों में शायद ही कोई ऐसा हो जिसकी स्किन रूखी और बेजान न होती हो. इस दिक्कत से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के रेडीमेड या घरेलू फेस पैक और कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नहीं हो पाती है. ऐसे में आप दूध के साथ एक बेहद ही किफायती ची
Share:
सर्दियों में दूध में मिलाकर करें इस चीज का इस्तेमाल, चमक जायेगा चेहरा
Read in your preferred language.

सर्दियों में शायद ही कोई ऐसा हो जिसकी स्किन रूखी और बेजान न होती हो. इस दिक्कत से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के रेडीमेड या घरेलू फेस पैक और कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नहीं हो पाती है. ऐसे में आप दूध के साथ एक बेहद ही किफायती चीज का इस्तेमाल स्किन के लिए कर सकते हैं.

अब आप सोच रहे होंगे कि वो चीज क्या है, तो आपको बता दें कि सर्दियों में स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए आप दूध के साथ ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. दूध और ओट्स फेस पैक लगाने से केवल स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग ही नहीं बनेगी बल्कि इसके इस्तेमाल से सनबर्न, टैनिंग और रिंकल्स से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी. आइये जानते हैं इसके बारे में.

स तरह से तैयार करें दूध-ओट्स फेस पैक

दूध-ओट्स फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप दो बड़े चम्मच ओट्स लें. अब आधा कप दूध लेकर ओट्स को इस दूध में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद जब ओट्स अच्छी तरह से भीग जायें, तब इसको दूध में अच्छी तरह से मैश करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

इस तरह से करें फेस पैक इस्तेमाल

सबसे पहले किसी कॉटन बॉल में गुलाब जल लेकर इससे अपने चेहरे को साफ़ करें. या फिर किसी फेस वॉश से चेहरा साफ़ कर लें और पानी सुखा लें. अब दूध-ओट्स फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई करें. फिर इसको लगाने के बाद पांच मिनट तक चेहरे की गोलाई में मसाज करें. इसके बाद इस पैक को चेहरे पर दस मिनट के लिए लगा छोड़ दें फिर सादे पानी से साफ़ कर लें.