Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
Lifestyle

गले की समस्या से बचने के लिए करे इन चीजो का उपयोग

गले में होने वाली समस्याएं अक्सर जलन, खराश, सूजन या वायरल इंफेक्शन के कारण होती हैं। गले की बीमारी में ऐसी परेशानी होती है जिनमें एंटीबायोटिक्स भी काम नहीं करती हैं। # काली मिर्च: गले में खराश की समस्या है तो रात को आप 2 से 3 काली मिर्च और मिश्री चबाकर रात को सो जाएं, सुबह तक आपको गले की खराश से निज
Share:
गले की समस्या से बचने के लिए करे इन चीजो का उपयोग
Read in your preferred language.
गले में होने वाली समस्याएं अक्सर जलन, खराश, सूजन या वायरल इंफेक्शन के कारण होती हैं। गले की बीमारी में ऐसी परेशानी होती है जिनमें एंटीबायोटिक्स भी काम नहीं करती हैं। # काली मिर्च: गले में खराश की समस्या है तो रात को आप 2 से 3 काली मिर्च और मिश्री चबाकर रात को सो जाएं, सुबह तक आपको गले की खराश से निजात मिल जाएगा। # खांसी के लिए: रात को सोते समय मुलहठी की छोटी गांठ मुंह में रख कर चबाये और इसकी लार को धीरे धीरे मुंह में उतारे, इससे आपको खांसी की समस्या से राहत मिलेगी । # गले की खराश के लिए: 1 गिलास पानी में 3 से 4 लौंग डाल कर अच्छे से उबाल लें और गुनगुना होने पर इस पानी से आप गरारा करें। इसके अलावा आप अदरक का 1 छोटा टुकड़ा घिसकर पानी में उबाल लें और इसमें 1 चम्मच शहद ड़ाल कर चाय की तरह इसका सेवन करें। # गले की सूजन: 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर 1 गिलास पानी में उबाल लें और इस गुनगुने पानी से सुबह-शाम गरारा करें। ऐसा करने से आपको गले की सूजन में राहत मिलती है और आपका गला फ्रेश भी रहेगा। # गले में दर्द: 1 टुकड़ा अदरक, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर तथा 2 से 3 लौंग को 1 कप पानी में डालकर 3 से 4 मिनट तक उबालें, जब यह गुनगुना हो जाए तो इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पिए। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en