Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- देश को गरीबी और भुखमरी मुक्त बनाने में पंचायतों की अहम भूमिका

'भुखमरी मुक्त पंचायत और भुखमरी मुक्त भारत अभियान' की शुरुआत करते हुए केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सभी राज्यों और पंचायत प्रतिनिधियों से ग्राम पंचायतों को विकसित, शिक्षित और सशक्त बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यही स
Share:
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- देश को गरीबी और भुखमरी मुक्त बनाने में पंचायतों की अहम भूमिका
Read in your preferred language.

'भुखमरी मुक्त पंचायत और भुखमरी मुक्त भारत अभियान' की शुरुआत करते हुए केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सभी राज्यों और पंचायत प्रतिनिधियों से ग्राम पंचायतों को विकसित, शिक्षित और सशक्त बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यही सबसे बड़ा मंत्र है। शून्य भुखमरी (जीरो हंगर) अभियान को सफल बनाने में पंचायतों की भूमिका अहम होगी। सरकार का लक्ष्य देश को भुखमरी मुक्त बनाना है, जिसे वर्ष 2030 तक पूरा करना होगा।

पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को यहां एक वर्चुअल समारोह में देश के पंचायत प्रमुखों के साथ राज्यों और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गरीबों के उत्थान के लिए रोजगार परक योजनाएं चलाई जा रही हैं। मनरेगा जैसी योजना पर सात लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 15 करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया है। गरीबी खत्म करने और भुखमरी मुक्त बनाने की दिशा में यह बड़ी पहल है।