Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
Entertainment

टीवी स्टार Shubuhi joshi ने रखा ओटीटी क्षेत्र में कदम

 टीवी स्टार सुबुही जोशी 'फरीहा' नामक फिल्म के साथ ओटीटी के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं और उनका कहना है कि यह डिजिटल में डेब्यू करने का एक सही वक्त है। 'ये उन दिनों की बात है' में पूनम माहेश्वरी के किरदार के लिए मशहूर सुबुही ने कहा, "मुझे टेलीविजन पसंद है, लेकिन मुझे यह भी पता है कि आजकल वेब सीरी
Share:
टीवी स्टार Shubuhi joshi ने रखा ओटीटी क्षेत्र में कदम
Read in your preferred language.

 टीवी स्टार सुबुही जोशी 'फरीहा' नामक फिल्म के साथ ओटीटी के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं और उनका कहना है कि यह डिजिटल में डेब्यू करने का एक सही वक्त है। 'ये उन दिनों की बात है' में पूनम माहेश्वरी के किरदार के लिए मशहूर सुबुही ने कहा, "मुझे टेलीविजन पसंद है, लेकिन मुझे यह भी पता है कि आजकल वेब सीरीज और फिल्में कलाकारों के बीच काफी मशहूर है।

एक कलाकार के तौर पर मुझे लगता है कि यह डिजिटल डेब्यू करने के लिए एक बिल्कुल सही वक्त है। 'फरीहा' इस शुरुआत के लिए सटीक है।"उन्होंने आगे कहा, "डिजिटलाइजेशन एक काफी अच्छा कदम है और मुझे इससे कोई दिक्कत भी नहीं है। मैं इस मंच पर कुछ करने की चाह रखती हूं, जिसे मैंने खुशकिस्मती से करना शुरू भी कर दिया है। मेरे ख्याल से यह दर्शकों तक पहुंचने का एक बेहतर माध्यम है।"