Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
Lifestyle

आज ट्राई करें तरबूज की करी

पकौड़े की करी, आलू, गाजर की करी तो आपने खाई होगी। लेकिन क्या आपने  तरबूज की करी ट्राई की है। अगर नहीं तो यहां पढ़ें रेसिपी: सामग्री ’कटा हुआ तरबूज- 2 कप ’कटा हुआ गाजर- 1 ’कटी हुई शिमला मिर्च- 1 ’टोमैटो प्यूरी- 1 कप ’अजवाइन- 1-1/2 चम्मच ’हल्दी पाउडर- 1 चम्मच ’जीरा पाउडर- 1 चम्मच ’लाल मिर्च पाउडर- 1/2
Share:
आज ट्राई करें तरबूज की करी
Read in your preferred language.
पकौड़े की करी, आलू, गाजर की करी तो आपने खाई होगी। लेकिन क्या आपने  तरबूज की करी ट्राई की है। अगर नहीं तो यहां पढ़ें रेसिपी: सामग्री ’कटा हुआ तरबूज- 2 कप ’कटा हुआ गाजर- 1 ’कटी हुई शिमला मिर्च- 1 ’टोमैटो प्यूरी- 1 कप ’अजवाइन- 1-1/2 चम्मच ’हल्दी पाउडर- 1 चम्मच ’जीरा पाउडर- 1 चम्मच ’लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच ’ लाल मिर्च- 2 ’बारीक कटी धनिया पत्ती- 4 चम्मच ’नमक- स्वादानुसार ’तेल- 1 चम्मच विधि पैन में तेल गर्म करें और उसमें अजवाइन, गाजर और शिमला मिर्च डालें। हल्का सा नमक छिड़ककर सब्जियों को पकाएं। जब सब्जियां पक जाएं तो पैन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें। टोमैटो प्यूरी, तरबूज के टुकड़े और एक कप पानी डालकर मिलाएं। आंच तेज करके उबाल आने तक ग्रेवी को पकाएं। इसके बाद आंच धीमी करें और पैन को ढककर 10 मिनट तक पकाएं। नमक चख लें। गैस बंदकर दें। धनिया पत्ती से सजा कर चावल या रोटी के साथ सर्व करें। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें  https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं  हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en