Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 PM
मनोरंजन

फिल्म Honsla Rakh का ट्रेलर रिलीज, शहनाज़ गिल है हौसला रख की एक्ट्रेस

कल ही दिलजीत दोसांझ और शहनाज़ गिल स्टारार फिल्म 'हौंसला रख' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है और फैन्स अभी से बहुत एक्साइटेड दिख रहे हैं. ट्विटर पर शहनाज़ के लिए मैसेजेस की लाइन लग गई है. कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई एक्टिंग की. इस पंजाबी कॉमेडी मूवी में शहनाज़ के काम को अभी से बहुत पसंद किया जा रहा
Share:
फिल्म Honsla Rakh का ट्रेलर रिलीज, शहनाज़  गिल है हौसला रख की एक्ट्रेस
Read in your preferred language.

कल ही दिलजीत दोसांझ और शहनाज़ गिल स्टारार फिल्म 'हौंसला रख' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है और फैन्स अभी से बहुत एक्साइटेड दिख रहे हैं. ट्विटर पर शहनाज़ के लिए मैसेजेस की लाइन लग गई है. कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई एक्टिंग की. इस पंजाबी कॉमेडी मूवी में शहनाज़ के काम को अभी से बहुत पसंद किया जा रहा है.

ट्विटर पर ऐसे मैसेजेस की भरमार है जो शहनाज़ की तारीफ करते नहीं थक रहे. इन फैन्स की प्रोफाइल फोटो देखकर अंदाजा लग रहा है कि ये शहनाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला के चाहने वाले हैं. मूवी रिलीज होने के बाद दर्शकों को कैसी लगती है ये तो वक्त बताएगा पर फिलहाल शहनाज़ उन्हें बहुत अच्छी लग रही हैं.
इस फिल्म में शहनाज़ गिल, दिलजीत दोसांझ के अलावा सोनम बाजवा भी हैं. ये फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो अपने बच्चे के लिए मां खोज रहा है. दिलजीत एक एनआरआई के रोल में हैं जिनकी शादी शहनाज़ गिल से होती है और वे गलती से प्रेग्नेंट हो जाती हैं. बच्चे के जन्म के पहले ही दोनों डिवोर्स फाइल कर देते हैं पर शहनाज़ चाहती हैं कि बच्चा दिलजीत रखें.

दिलजीत किसी तरह अपने बेटे को पालते हैं और कुछ सालों बाद उनके जीवन में सोनम आती हैं, जिनसे दिलजीत को प्यार हो जाता है. उनका एक ही मिशन बन जाता है कि कैसे भी सोनम को उनके बच्चे की मां बनाएं. कोशिश चल ही रही होती है कि बच्चे की असली मां वापस आ जाती है. यहां से शुरू होता है असली ट्विस्ट. फिल्म के ट्रेलर से ही अंदाजा लग रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को कितना हंसाने वाली है.