Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
मनोरंजन

आज बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का जन्मदिन हैं आइये जानते है इनके बारे में कुछ ख़ास

बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी अपना जन्मदिन 28 अप्रैल को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी खास जगह भी बनाई है। शरमन जोशी फिल्मों में अपना अलग तरह का अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों में कई शानदार किरदार किए हैं जिन्हें फैंस और दर्शक हमेशा
Share:
आज बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का  जन्मदिन हैं आइये जानते है इनके बारे में कुछ ख़ास
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी अपना जन्मदिन 28 अप्रैल को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी खास जगह भी बनाई है। शरमन जोशी फिल्मों में अपना अलग तरह का अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों में कई शानदार किरदार किए हैं जिन्हें फैंस और दर्शक हमेशा याद करते रहते हैं। शरमन जोशी के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
शरमन जोशी का जन्म 28 अप्रैल को 1979 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा परिवार फिल्मों और थिएटर से संबंध रखता है। यही वजह थी जो शरमन जोशी ने शुरुआत से ही अभिनय के सभी तरह के गुन सिखे थे। उन्होंने लंबे समय तक थिएटर के लिए अभिनय किया था। वह मशहूर गुजराती थिएटर 'ऑल द बेस्ट' का भी हिस्सा रहे थे। शरमन जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से की थी।
हालांकि शरमन जोशी को अपनी पहली फिल्म से कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह 'लज्जा', 'स्टाइल', 'एक्सक्यूज मी' और 'शादी नंबर 1' में नजर आए। शरमन जोशी को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2006 में फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'गोलमाल' से मिली थी। उनकी यह दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों में शरमन जोशी के अभिनय को खूब पसंद किया था।