Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 PM
मनोरंजन

किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' का टाइटल लोगो बुर्ज खलीफा पर दर्शाया

 सुपरस्टार अभिनेता किच्चा सुदीप की आने वाली फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया। किच्चा सुदीप ने भारतीय सिनेमा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। सुदीप की आगामी फिल्म 'विक्रांत रोणा' का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दु
Share:
किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' का टाइटल लोगो बुर्ज खलीफा पर दर्शाया
Read in your preferred language.

 सुपरस्टार अभिनेता किच्चा सुदीप की आने वाली फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया। किच्चा सुदीप ने भारतीय सिनेमा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। सुदीप की आगामी फिल्म 'विक्रांत रोणा' का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया। दुबई के प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत पर महात्मा गांधी, शाहरुख खान और दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस से वी जैसे लेजेंड्स को अलंकृत किया गया है और अब बादशाह किच्चा सुदीप की फिल्म की झलक को बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया।

फिल्म के निर्देशक अनूप भंडारी ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि फिल्म विक्रांत रोणा के जरिए हमें सुदीप सर के 25 साल की सिनेमाई यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिला। दुनिया ने जेम्स बॉन्ड, इंडियाना जोन्स और शरलॉक होम्स जैसे कई प्रतिष्ठित साहसिक नायक देखे गए हैं। फिल्म विक्रांत रोणा के जरिए हमने भारत की ओर से एक नए अडवेंचरस हीरो को बनाने की कोशिश की है और इसके लिए किच्चा सुदीप से बेहतर कोई और नहीं हो सकता। बुर्ज खलीफा पर टाइटल लोगो और विक्रांत रोणा की झलक को देखना अविश्वसनीय रूप से आश्चर्यजनक था। यह बहुत ही अद्भुत एहसास रहा कि हमें इतने सकारात्मक तरीके से शुरुआत की।