Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
Entertainment

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर ऐसा था सलमान खान का रिएक्शन, जवाब ने जीता दिल

बॉलीवुड में सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की। दोनों का ब्रेकअप होनो के सालों बाद भी लोग इनकी मोहब्बत को याद करते हैं। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। वहीं सलमान की जिंदगी में भी एक के बाक काफी हसीनाओं की एंट्री हु
Share:
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर ऐसा था सलमान खान का रिएक्शन, जवाब ने जीता दिल
Read in your preferred language.

बॉलीवुड में सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की। दोनों का ब्रेकअप होनो के सालों बाद भी लोग इनकी मोहब्बत को याद करते हैं। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। वहीं सलमान की जिंदगी में भी एक के बाक काफी हसीनाओं की एंट्री हुई। पर सलमान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एश्वर्या संग अभिषेक की शादी पर बात की है।

इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब दिल जीत लेने वाला था। उन्होंने बताया था कि वो इस बात से खुश हैं कि ऐश्वर्या की शादी अभिषेक बच्चन से हो रही है। साथ ही अभिषेक की जमकर तारीफ भी की।

इस इंटरव्यू में सलमान ने अभिषेक की तारीफें करते हुए कहा था कि वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं और अच्छे परिवार से हैं। सलमान ने कहा था- 'मैं उसके लिए जो सबसे अच्छी चीज चाहता हूं वो एक खुशहाल जिंदगी'। हालांकि अब सलमान और ऐश्वर्या दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगियों में काफी आगे बढ़ चुके हैं। पर बात जब भी सलमान की पर्सनल लाइफ की आती है कि ऐश्वर्या का नाम आ ही जाता है।

कुछ दिनों पहले ही संगीता बिजलानी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी और सलमान की शादी तय हो चुकी थी। संगीता ने तो यहां कहा कि उनके शादी के कार्ड भी छप चुके थे।

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर व्यस्त हैं फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन मणिरत्नम की फिल्म में दिखाई देंगी। ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के काल्पनिक ऐतिहासिक उपन्यास पोन्नियिन सेल्वन पर पर आधारित है।