Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
खेल

ये टीम बनेगी पहली बार IPL चैंपियन, फाइनल से पहले योगराज सिंह की बड़ी भविष्यवाणी ?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में आज मंगलवार को आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्‍स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में भले ही आरसीबी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। लेकिन पूर्व
Share:
ये टीम बनेगी पहली बार IPL चैंपियन, फाइनल से पहले योगराज सिंह की बड़ी भविष्यवाणी ?
Read in your preferred language.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में आज मंगलवार को आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्‍स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में भले ही आरसीबी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर के युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का दावा है कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी का हराकर अपना पहला खिताब जीत सकती है। हालांकि उन्‍होंने विराट कोहली के विकेट के महत्व पर भी जोर दिया है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में आज मंगलवार को आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्‍स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में भले ही आरसीबी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर के युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का दावा है कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी का हराकर अपना पहला खिताब जीत सकती है। हालांकि उन्‍होंने विराट कोहली के विकेट के महत्व पर भी जोर दियाहै।

पंजाब के पास एक शानदार कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्‍स की बल्लेबाजी में नई जान फूंकी है। उन्‍होंने 39 छक्कों के साथ अपनी बेहतरीन टाइमिंग और ताकत को दिखाया है। इस सीजन में एलएसजी के पावर हिटर निकोलस पूरन (40 छक्‍के) ने सबसे ज्‍यादा छक्के लगाए हैं। योगराज ने कहा कि पंजाब के पास एक शानदार कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी है। यह मुकाबला ही पंजाब के कप्तान और कोहली के बीच है। अगर आरसीबी के पास कोहली तो पंजाब के पास श्रेयस हैं। मुझे लगता है कि पंजाब को जीतना चाहिए।