Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
Sports

इस क्रिकेटर को ऑस्‍ट्रेलियाई टेस्‍ट टीम में जगह बनाने के लिए अपने आंसुओं को काबू करना पड़ा

भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने आसुंओं को काबू करना पड़ा है। शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने वाले एबॉट बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने अपने पिछले प्रथम
Share:
इस क्रिकेटर को ऑस्‍ट्रेलियाई टेस्‍ट टीम में जगह बनाने के लिए अपने आंसुओं को काबू करना पड़ा
Read in your preferred language.

भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने आसुंओं को काबू करना पड़ा है। शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने वाले एबॉट बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने अपने पिछले प्रथम श्रेणी मैच में एक शतक लगाने के अलावा चार विकेट भी लिए थे।

एबॉट ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, 'एक मिनट के लिए मुझे अपने आसुंओं को काबू करना पड़ा था। मैं किसी भी स्थान पर खेलने के लिए तैयार हूं। मैं इस मौके को दोनों हाथों से लपकना चाहूंगा।' ऑलराउंडर ने कहा कि मुख्य रूप से तेज गेंदबाज होने के बावजूद वह बल्लेबाजी में भी ऑलराउंडर के रूप में खेलना चाहते हैं।

भारत का ऑस्‍ट्रेलिया दौरा

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। 27 नवंबर, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 4, 6 और 8 दिसंबर को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भिड़ेंगी। सीमित ओवर सीरीज खत्‍म होने के बाद दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज शुरू होगी।