Lifestyle
चेहरे पर सुन्दरता और ग्लो लाने के लिए अपनाये ये टिप्स
हर इंसान की यही चाहत होती है कि वह सुंदर दिखे और उसके लिए वह तरह-तरह के उपाय और ब्यूटी टिप्स अपनाता है| लेकिन किसी को फायदा मिलता है तो किसी को नहीं, लेकिन देसी नुस्खे को अपनाकर कुछ हद तक खूबसूरती में चार चांद लगाए जा सकते हैं और इसीलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी चीज़ जिसके इस
Read in your preferred language.
हर इंसान की यही चाहत होती है कि वह सुंदर दिखे और उसके लिए वह तरह-तरह के उपाय और ब्यूटी टिप्स अपनाता है| लेकिन किसी को फायदा मिलता है तो किसी को नहीं, लेकिन देसी नुस्खे को अपनाकर कुछ हद तक खूबसूरती में चार चांद लगाए जा सकते हैं और इसीलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी चीज़ जिसके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो और निखार आने लगता है| तो आइए फिर जानते हैं वह क्या है और कैसे इसका इस्तेमाल किया जाए...
सुंदरता हर किसी को प्यारी है और हर कोई चाहता है कि वह सबसे ज्यादा सुंदर दिखें, लेकिन यह चाहत शायद ही कुछ लोगों की पूरी होती होगी, क्योंकि ईश्वर ने जो रुप दिया है उसे तो बदला नहीं जा सकता, लेकिन ईश्वर जिसे खूबसूरत बनाता है वही सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखता है|
आपको बता दें कपूर एक ऐसा पदार्थ है जिसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में अक्सर किया जाता है| लेकिन इसके कुछ ऐसे फायदे भी हैं जो हमारी त्वचा के लिए लाभकारी हैं| यदि आप अपने चेहरे पर निखार या ग्लो चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं|
\
इसके लिए आपको इसे नारियल के तेल में मिलाकर एक पेस्ट बनाना होगा और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना होगा, ऐसा करने से आपके चेहरे पर निखार आने लगता है और चेहरे पर दाग धब्बे भी साफ हो जाते हैं| जिससे चेहरा ग्लो करने लगता है| आपको बता दें कपूर में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं|