Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 AM
मनोरंजन

फिर तेवर में दहाड़ीं 'पंगा गर्ल' कंगना रनौत- 'मैं तुम सब भेड़ियों को नहीं छोड़ूंगी'

 बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा विवादों में बनी रहती हैं. वैसे तो 'पंगा गर्ल' उनकी एक फिल्म है, लेकिन सोशल मीडिया पर कंगना रनौत अपनी विवादास्पद पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में छायी रहती हैं. कंगना रनौत ने जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की ओर से उनके ऊपर दायर मानहान
Share:
फिर तेवर में दहाड़ीं 'पंगा गर्ल' कंगना रनौत- 'मैं तुम सब भेड़ियों को नहीं छोड़ूंगी'
Read in your preferred language.

 बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा विवादों में बनी रहती हैं. वैसे तो 'पंगा गर्ल' उनकी एक फिल्म है, लेकिन सोशल मीडिया पर कंगना रनौत अपनी विवादास्पद पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में छायी रहती हैं. कंगना रनौत ने जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की ओर से उनके ऊपर दायर मानहानि केस के बारे में अपने चिर-परिचित तेवर में बड़ी बात कही है.

कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार को लिखा, 'आज मुझे एक और समन जारी किया गया. सारे लकड़बग्घे आएं, एक साथ आ जाओ और मुझे जेल में डाल दो. मुझे टॉर्चर करो और मुझ पर 500 केस लादकर, मुझे सलाखों के अंदर कर दो. मर कर भी मेरी राख कहेगी मैं तुम सब भेड़ियों को नहीं छोड़ूगीं.'

मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को मानहानि के मामले में शुक्रवार 22 जनवरी को पेश होने के लिए समन किया है. शनिवार को मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए पुलिस को 1 फरवरी तक का समय दिया था.