Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
मनोरंजन

The Fault In Our Stars के लेखक ने की 'दिल बेचारा' की जमकर तारीफ़, सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया अफ़सोस

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फ़िल्म दिल बेचारा अंग्रेज़ी फ़िल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का हिंदी रीमेक है, जो इसी नाम से आये अंग्रेज़ी नॉवल का स्क्रीन अडेप्टेशन थी। इस नॉवल को जॉन ग्रीन ने लिखा था, जिन्होंने दिल बेचारा देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ़ की। फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री संजना सांघी ने
Share:
The Fault In Our Stars के लेखक ने की 'दिल बेचारा' की जमकर तारीफ़, सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया अफ़सोस
Read in your preferred language.

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फ़िल्म दिल बेचारा अंग्रेज़ी फ़िल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का हिंदी रीमेक है, जो इसी नाम से आये अंग्रेज़ी नॉवल का स्क्रीन अडेप्टेशन थी। इस नॉवल को जॉन ग्रीन ने लिखा था, जिन्होंने दिल बेचारा देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ़ की। फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री संजना सांघी ने जॉन ग्रीन के संदेश को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बता दें, दिल बेचारा डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज़ हुई थी और जॉन ने 25 जुलाई को फ़िल्म देखने के बाद अपना छोटा-सा रिव्यू संजना के साथ शेयर किया था, जिसमें जॉन ने लिखा- हाय संजना, मैं जॉन ग्रीन, द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का लेखक। मैंने दिल बेचारा आज देखी और इसका ख़ूब लुत्फ़ उठाया। मुझे आपकी परफॉर्मेंस शानदार लगी। भावनाओं की गहराइयों में डूबी हुई ह्यूमर और दिल से भरपूर। किज़ी को ज़िंदगी देने के लिए दिल से शुक्रिया और इस प्रक्रिया में हेज़ल ग्रेस लैंकेस्टर को नई ज़िंदगी देने के लिए। मैं समझ सकता हूं कि इस दौरान आपके सह-कलाकार के निधन से सब कुछ कितना मुश्किल हुआ होगा। इस कहानी को जीवंत करने के लिए मैं बस आपको शुक्रिया कहना चाहता हूं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ