Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
Entertainment

क्रिसमस सेलिब्रेशन में करीना-करिश्मा सहित लंच पर जुटा पूरा परिवार

कपूर खानदान की एक खास बात यह है कि कोई भी त्योहार हो पूरा परिवार एक साथ जुट जाता है। सभी साथ में सेलिब्रेशन करते हैं और उस पल को एंजॉय करते हैं। क्रिसमस के मौके पर शनिवार को मुंबई में कपूर परिवार के सदस्य लंच के लिए इकट्ठा हुए। सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, जेह, करिश्मा कपूर सहित अन्य लोगों को देख
Share:
क्रिसमस सेलिब्रेशन में करीना-करिश्मा सहित लंच पर जुटा पूरा परिवार
Read in your preferred language.

कपूर खानदान की एक खास बात यह है कि कोई भी त्योहार हो पूरा परिवार एक साथ जुट जाता है। सभी साथ में सेलिब्रेशन करते हैं और उस पल को एंजॉय करते हैं। क्रिसमस के मौके पर शनिवार को मुंबई में कपूर परिवार के सदस्य लंच के लिए इकट्ठा हुए। सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, जेह, करिश्मा कपूर सहित अन्य लोगों को देखा गया। कोरोना से ठीक होने के बाद यह पहली बार है जब करीना कपूर सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। वह 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में थीं, जबकि सैफ दोनों बच्चों के साथ होटल में रह रहे थे।

शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बड़े बेटे कुणाल कपूर ने लंच का आयोजन किया था। तस्वीर को अरमान जैन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अरमान रिश्ते में करीना कपूर की बुआ के बेटे हैं। तस्वीर में कपूर परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्य डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं, जबकि उनके बच्चे आस-पास खड़े हैं।