Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
मनोरंजन

शादी का पंडाल बड़ा भव्य था और उसमें अंदर जाने के लिए 2 दरवाजे थे , पढ़िए मजेदार चुटकुले

एक अमीर महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी.. और उसे एक भिखारी दिखा… उसने भिखारी को गौर से देखा, और बोली: “तुम्हारा चेहरा मुझे जाना-पहचाना लग रहा है, क्या मैंने तुम्हें पहले भी कहीं देखा है…?” भिखारी तत्काल बोला: “मेमसाब, हम दोनों फेसबुक पर ‍फ्रेंड हैं…” ........................................
Share:
शादी का पंडाल बड़ा भव्य था और उसमें अंदर जाने के लिए 2 दरवाजे थे , पढ़िए मजेदार चुटकुले
Read in your preferred language.
  1. एक अमीर महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी.. और उसे एक भिखारी दिखा…
उसने भिखारी को गौर से देखा, और बोली: “तुम्हारा चेहरा मुझे जाना-पहचाना लग रहा है, क्या मैंने तुम्हें पहले भी कहीं देखा है…?” भिखारी तत्काल बोला: “मेमसाब, हम दोनों फेसबुक पर ‍फ्रेंड हैं…” .......................................................................................................................................................... 2. एक दिन पड़ोस का हरयाणवी छोरा आ के बोल्या- “रे चाचा, अपनी इस्त्री देदे… ” चाचा ने अपनी जनानी की ओर इसारा करया और बोला- “ले जा, वा बैठी.. ” छोरा चुप चाप देखन लाग्या… बोला- “चाचा यो नहीं, कपडे वाली..” चाचा बोल्या- “भले मानस, यो तन्ने बगेर कपड़े दिखे है के ??? ” छोरा गुस्से में चीखा- “रा चाचा बावला ना बन, करंट वाली इस्त्री..” चाचा- “बावले, हाथ ते लगा के देख… जे ना मारे करंट, फेर कहिये… ..................................................................................................................................................... 3. कानपुर स्पेसल… ग्राहक: कउनो बढ़िया बुस्सर्ट दिखाओ ! दुकानदार: ये देखिये पीटर इंग्लैंड का शानदार शर्ट… ग्राहक: कित्ते की है? दुकानदार:केवल ₹3,500/- की ग्राहक: आँय, यो तो बहुत महँगी है ! तुम्हरे पास कउनो पीटर सुक्लागंज या पीटर झकरकटी की बुस्सर्ट नहीं है का..!!!! ..................................................................................................................................................... 4. कभी किसी ने ये सोचा कि दवाई के पैकेट मे 10 tablet ही क्यों होती है ??? जानकारी के लिए बता दूँ.. यह प्रथा जब रावण को सरदर्द हुआ, तब उसी ने चालू करवायी थी…! ........................................................................................................................................... 5. एक बार की बात है कि गुप्ताजी, एक मारवाड़ी (बनिये) के यहां शादी में गए। शादी का पंडाल बड़ा भव्य था और उसमें अंदर जाने के लिए 2 दरवाजे थे। एक दरवाजे पर रिश्तेदार, दूसरे पर दोस्त लिखा था। गुप्ताजी, बड़े फख्र से दोस्त वाले दरवाजे से अंदर गए। आगे फिर 2 दरवाजे थे, एक पर महिला, दूसरे पर पुरुष लिखा था। गुप्ताजी पुरुष वाले दरवाजे से अंदर गए। वहां भी 2 दरवाजे और थे, एक पर गिफ्ट (gift) देने वाला, दूसरे पर बिना गिफ्ट (without-gift) वाले लिखा था। गुप्ताजी को हर बार अपनी मर्जी के दरवाजे से अंदर जाने में बड़ा मजा आ रहा था| उसने ऐसा इंतजाम पहली बार देखा था | गुप्ताजी बिना-गिफ्ट वाले दरवाजे से अंदर चले गए। जब अंदर जाकर देखा तो गुप्ताजी बाहर गली में खड़े थे। और वहॉं लिखा था… शर्म तो आ नहीं रही होगी, बनिये की शादी और मुफ्त में रोटी खायेगा??? जा-जा बाहर जा और हवा खा..!! ......................................................................................................................................................... 6. संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं! बंता: वो क्यों? संता: हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें! .............................................................................................................................................................   अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g   अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en