Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
मनोरंजन

नीरज की शादी का खुल गया राज, मनु भाकर के पिता ने कही बड़ी बात

Olympics 2024 का समापन 11 अगस्त को हो गया है. इस बार भारत की झोली में कुल 6 पदक आए. ओलंपिक में किसी भारतीय एथलीट ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी तो वो है. मनु भाकर और नीरज चोपड़ा. मनु भाकर ने देश को पेरिस ओलंपिक 2024 में शुरुआती दो पदक दिलाए. वहीं नीरज ने देश को जैवलिन थ्रो में रजत पदक दिलाया. बात केवल
Share:
नीरज की शादी का खुल गया राज, मनु भाकर के पिता ने कही बड़ी बात
Read in your preferred language.

Olympics 2024 का समापन 11 अगस्त को हो गया है. इस बार भारत की झोली में कुल 6 पदक आए. ओलंपिक में किसी भारतीय एथलीट ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी तो वो है. मनु भाकर और नीरज चोपड़ा. मनु भाकर ने देश को पेरिस ओलंपिक 2024 में शुरुआती दो पदक दिलाए. वहीं नीरज ने देश को जैवलिन थ्रो में रजत पदक दिलाया. बात केवल इतनी नहीं है. ओलंपिक के समापन के बाद नीरज और मनु भाकर की मां का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक दूसरे से बात करते हुए दिख रहे थे. वहीं एक और वीडियो में नीरज चोपड़ा और मनु भाकर एक दूसरे से बात करते हुए दिख रहे थे. इस वीडियो के वायरल होते ही दोनों के अफेयर की अफवाहें तेजी से उड़ने लगी थी. अब इन अफवाहों पर मनु भाकर के पिता ने बड़ा बयान दिया है. तो चलिए जानते हैं मनु और नीरज की शादी की बात कितना सच है और कितना फसाना.

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की शादी की खबरों को लेकर मनु भाकर के पिता ने सब साफ कर दिया. न्यूज नेशन में छपी एक रिपोर्ट में मनु भाकर के पिता के हलावे से कहा गया, ‘मनु अभी बहुत छोटी है. उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है. अभी इस बारे में नहीं सोचा है.’ इसके अलावा सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा के बीच हुई बातचीत पर मनु भाकर के पिता ने कहा, ‘मनु की मां नीरज को अपने बेटे की तरह मानती हैं.’