बरेली-:-बरेली के शाही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर दिनरा में 15 जुलाई को सर्राफा के साथ हई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है साथ ही लूट का भी सामान भी बरामद कर लिया है। दरसल यह लूट की घटना सर्राफा छोटे लाल गंगवार के साथ तब हुई थी जब सर्राफा अपनी दुकान बंद करके देरशाम अपने घर वापस आ रहा था। बरेली पुलिस ने घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीन बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गये 2 लाख रूपये, 11 तोला सोना, 8 किलो चांदी ,3 तमचें 315 बोर 6 जिन्दा कारतूस ,एक बाइक की बरामद की है। घटना में शामिल तीन आरोपी शाहजहांपुर के जबकि दो बरेली जिले के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने लूट का खुलासा सर्विलांस की मदद से किया है।
UP News
बरेली-व्यापारी के साथ हुई लूट का हुआ खुलासा
बरेली-:-बरेली के शाही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर दिनरा में 15 जुलाई को सर्राफा के साथ हई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है साथ ही लूट का भी सामान भी बरामद कर लिया है। दरसल यह लूट की घटना सर्राफा छोटे लाल गंगवार के साथ तब हुई थी जब सर्राफा अपनी दुकान बंद करके देरशाम अपने घर वापस आ रहा था। बरेली पुलिस
Read in your preferred language.