Tuesday, 15 September 2026 | 4:58 AM
मनोरंजन

पंजाब की इस रोड का नाम है सोनू सूद की मां के नाम पर, रात ढाई बजे पहुंचकर अभिनेता ने बताई ये खास बात

अभिनेता सोनू सूद बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से एक हैं जो फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के साथ परेशान, जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। बहुत से लोग सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगते रहते हैं जिनके लिए अभिनेता हमेशा तैयार रहत
Share:
पंजाब की इस रोड का नाम है सोनू सूद की मां के नाम पर, रात ढाई बजे पहुंचकर अभिनेता ने बताई ये खास बात
Read in your preferred language.

अभिनेता सोनू सूद बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से एक हैं जो फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के साथ परेशान, जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। बहुत से लोग सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगते रहते हैं जिनके लिए अभिनेता हमेशा तैयार रहते हैं। अब सोनू सूद खास वजह से चर्चा में हैं।

सोनू सूद ने अपनी मां प्रोफेसर सरोज सूद को याद किया है। साथ ही पंजाब के मोगा में बिताए अपने बचपन के खास पलों को भी याद किया है। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह रात के ढाई बजे उस रोड पर खड़े दिखाई दे रहे हैं जो उनकी मां के नाम पर है। सोनू सूद प्रोफेसर सरोज सूद रोड पर खड़े अपने माता-पिता के बारे में भी ढेर सारी बातें बताते नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद वीडियो में कहते हैं, 'यह मेरी जिंदगी की सबसे खास जगहों में से है। इस रोड का नाम मेरी मां के नाम पर है, प्रोफेसर सरोज सूद रोड। मेरी पूरी जिंदगी मैं इस रोड पर चला हूं। मेरा घर उस तरफ है और मैं हमेशा यहां से स्कूल जाता था। मेरे माता-पिता भी इसी रोड से जाया करते थे। वह इस रोड से कॉलेज जाया करती थीं। यह मेरी जिंदगी का खास पल है।'

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ