Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 PM
मनोरंजन

The Kapil Sharma Show होने जा रहा है बंद! फैंस के टूटेंगे दिल

टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' को देखना कौन पसंद नहीं करता है. देश ही नहीं विदेशों से भी कई लोग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो देखने के लिए मुंबई आते हैं. हर शनिवार और रविवार ठहाके लगवाने वाले इस शो के अगर आप फैंन है तो खबर आपके लिए है. इस शो में हर किरदार ने ल
Share:
The Kapil Sharma Show होने जा रहा है बंद! फैंस के टूटेंगे दिल
Read in your preferred language.

टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' को देखना कौन पसंद नहीं करता है. देश ही नहीं विदेशों से भी कई लोग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो देखने के लिए मुंबई आते हैं. हर शनिवार और रविवार ठहाके लगवाने वाले इस शो के अगर आप फैंन है तो खबर आपके लिए है. इस शो में हर किरदार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई हैं. करोड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले इस कॉमेडी शो को लेकर खबर है कि ये शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है.

कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते नए मेहमान आते हैं और शो में नजर आने वाले पात्र लोगों का मनोरंजन करते हैं. सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचते हैं. Tellychakkar की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह शो बहुत जल्द ऑफ एयर हो जाएगा.

दरअसल, कुछ दिनों के बाद कपिल फिर इस शो में नए रंग-रूप के साथ वापसी करेंगे. ऐसे में फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि कपिल शर्मा जल्द ही फिर लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे.

कोरोना वायरस की वजह से शो में ऑडियंस नहीं आ पा रही है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसलिए कपिल ने अपने शो को अब नए रंग में रंगने का फैसला लिया है. हालांकि, चैनल और कपिल शर्मा की तरफ से शो को बंद करने की अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं गई है.आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद करीब 4 महीने बाद 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू हुई थी और 1 अगस्त 2020 से फ्रेश एपिसोड्स टेलिकास्ट हुए थे.