Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
मनोरंजन

इस बीजेपी नेता की बेटी जल्दी करेगी बॉलीवुड में दमदार डेब्यू, खबर सामने आते ही उत्सुक हुए फैंस!

ऐसा कई बार देखा गया है कि राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले कलाकार फिल्मों में नजर आए हैँ। ऐसी ही एक खबर फिर से सामने आ रही है। इस बार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि आरुषि पोखरियाल काफी जल्दी हि
Share:
इस बीजेपी नेता की बेटी जल्दी करेगी बॉलीवुड में दमदार डेब्यू, खबर सामने आते ही उत्सुक हुए फैंस!
Read in your preferred language.

ऐसा कई बार देखा गया है कि राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले कलाकार फिल्मों में नजर आए हैँ। ऐसी ही एक खबर फिर से सामने आ रही है। इस बार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि आरुषि पोखरियाल काफी जल्दी हिंदी फिल्मों में धमाका करते नजर आने वाली हैं।

आरुषि काफी खूबसूरत हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर धमाका करती हुईं नजर आती रहती हैं। इनके डेब्यू की बात करें तो वो एक दमदार फिल्म का हिस्सा बनेंगी जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर और कीर्ति कुल्हारी नजर आने वाली हैं।

अपनी पहली ही फिल्म में इन अनुभवी कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना आरुषि के लिए काफी बेहतर साबित होने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये धमाकेदार फिल्म एक वॉर फिल्म होगी जो कि कुछ वीरगाथाएं बयां करती नजर आने वाली है।

इसका प्रोडक्शन टी-सीरीज कर रही है और फिल्म के लिए सभी कलाकार काफी ज्यादा उत्सुक हैं। हालांकि इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उरी निर्देशक आदित्य धर इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं।

फिल्म को लेडी ऑफिसर्स की वीरता की कहानियों से संवारा जाएगा। इस तरह की एक कहानी हम पहले फिल्म राजी में देख चुके हैं।