आर्य समाज का वार्षिक उत्सव महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा स्थापित वेदों के प्रचार-प्रसार, सामाजिक सुधार और आत्मिक शुद्धि के लिए हर साल देश और दुनिया भर की स्थानीय आर्य समाज संस्थाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम है।
गोला गोकर्णनाथ जिला लखीमपुर खीरी का 125वां भव्य वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ खुटार रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रारंभ हो चुका है। ध्वजारोहण के साथ आर्य समाज के वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वेद के पावन मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में आचार्य के रूप में श्री संत कुमार आर्य तथा अवधेश कुमार मिश्रा ने यजमान के रूप में पधारे विजय शुक्ला रिंकू सपत्नीक तथा अनिल भसीन सपत्नीक से आर्य समाज का हवन वैदिक मंत्रों के उच्चारण, अग्नि स्थापना, और शुद्ध घी व हवन सामग्री की आहुतियों के साथ विधि-विधान से कराया।
रात्रिकालीन में आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान श्री शिव कुमार शास्त्री-महोपदेशक (सहारनपुर), श्री भानु प्रकाश शास्त्री-भजनोपदेशक (बरेली), सन्त कुमार आर्य-भजनोपदेशक (शाहजहांपुर) के भजनोपदेश द्वारा श्रोताओं का मार्ग दर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान गुरु शरण पाठक, उपमंत्री श्रवण कुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष नवीन भसीन, पूर्व मंत्री रणवीर सिंह आर्य, गोपाल कृष्ण शुक्ला, सुशील गुप्ता, कमलेश त्रिवेदी, अखिलेश यज्ञसैनी, सुरेश कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।