Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
मनोरंजन

'तेरी तो नई मां आई है...' जब अर्जुन कपूर को श्रीदेवी का नाम लेकर स्कूल में चिढ़ाते थे दोस्त

एक्टर आर्जुन कपूर अपनी पर्सलन लाइफ को लेकर कम ही बात करते देखा जाता हैं। पर आजकल अर्जुन अपने हर इंटरव्यू में खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। चाहे पिता बोनी कपूर के साथ रिश्तें हो या दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ पिता की दूसरी शादी, अर्जुन अपने सारे इमोशन जाहिर करने लगे हैं। हाल ही में अर्जुन ने बताय
Share:
'तेरी तो नई मां आई है...' जब अर्जुन कपूर को श्रीदेवी का नाम लेकर स्कूल में चिढ़ाते थे दोस्त
Read in your preferred language.

एक्टर आर्जुन कपूर अपनी पर्सलन लाइफ को लेकर कम ही बात करते देखा जाता हैं। पर आजकल अर्जुन अपने हर इंटरव्यू में खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। चाहे पिता बोनी कपूर के साथ रिश्तें हो या दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ पिता की दूसरी शादी, अर्जुन अपने सारे इमोशन जाहिर करने लगे हैं। हाल ही में अर्जुन ने बताया कि कैसे पिता की दूसरी शादी के बाद उन्हें तनाव से गुजरना पड़ा था। स्कूल में दोस्त उनकी 'नई मां' श्रीदेवी के बारे में बातें करते थे।

अर्जुन कपूर ने बॉलिवुड बबल से बात करते हुए कहा, 'मैं व्यक्तिगत दुख, आघात और उथल-पुथल से गुजरा हूं। मैं जब बड़ा हो रहा था तब मुझे अपने माता-पिता के सेपरेशन से गुजरना पड़ा। उस समय पर मेरे लिए यह बहुत कठिन था क्योंकि मेरे पिता हाई प्रोफाइल के व्यक्ति थे और उन्होंने जिस महिला के साथ रहने का फैसला किया वह भारत की सबसे बड़ी सुपरस्टार थीं।'

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'स्कूल में आपके सबसे अच्छे दोस्तों द्वारा यह पूछा जाना कि नई मां होने पर कैसा महूसस होता है? यह आसान नहीं है। इससे आप चीजों के बारे में अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। यह वास्तविकता है। मैं इससे लड़ा हूं।'

बता दें कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना सूरी से शादी की थी और 1996 में तलाक दे दिया था। उन्हें इस शादी से बेटा अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर हैं। फिर बोनी कपूर ने साल 1996 में श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। श्रीदेवी की साल 2018 में मौत हो गई थी। उन्हें दूसरी शादी से दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं।

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब फिल्म 'एक विलन 2' और फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर की इस साल फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' और फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हुई हैं।