Tuesday, 15 September 2026 | 12:10 AM
मनोरंजन

दसवीं की शूटिंग आगरा में पूरी हुई , अभिषेक बच्चन परिवार सहित हुए रवाना

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों फिल्म दसवीं (Dasvi) के शूट में बिजी हैं। हाल ही में अभिषेक ने आगरा (उत्तर प्रदेश) में जारी 'दसवीं' का पहला शेड्यूल शूट पूरा कर लिया है। पहला शूट खत्म होन के बाद फिल्म के दूसरे शूटिंग शेड्यूल के लिए अब दसवीं की पूरी टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई
Share:
दसवीं की शूटिंग आगरा में पूरी हुई , अभिषेक बच्चन परिवार सहित हुए रवाना
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों फिल्म दसवीं (Dasvi) के शूट में बिजी हैं। हाल ही में अभिषेक ने आगरा (उत्तर प्रदेश) में जारी 'दसवीं' का पहला शेड्यूल शूट पूरा कर लिया है। पहला शूट खत्म होन के बाद फिल्म के दूसरे शूटिंग शेड्यूल के लिए अब दसवीं की पूरी टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

चर्चा में अभिषेक का लुक
बता दें कि फिल्म में अभिषेक बच्चन का लुक चर्चा में बना हुआ है। अभिषेक बच्चन पगड़ी के साथ ही बड़ी बड़ी मूंछों में नजर आ रहे हैं। अभिषेक के इस लुक को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज के लिए उत्सुक हैं। याद दिला दें कि इससे पहले अभिषेक ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म शूटिंग से एक सीन शेयर किया था, जहां पर कई सारे लोग उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे थे।

यामी गौतम और निम्रत कौर का लुक भी वायरल
कुछ वक्त पहले फिल्म से निम्रत कौर और यामी गौतम का भी लुक रिवील किया गया था। एक ओर यामी जहां एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी तो वहीं दूसरी ओर निम्रत कौर एक नेता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में निम्रत बिमला देवी का किरदार निभा रही हैं।

गंगा राम चौधरी बने हैं अभिषेक
दसवीं में अभिषेक बच्चन के किरदार का नाम गंगा राम चौधरी है। वहीं यामी गौतम के किरदार का नाम ज्योति देसवाल है। फिल्म दसवीं का शूट 22 फरवरी 2021 से शुरू हो गया था और अब फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म हो गया है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन फिल्म दसवीं के अलावा द बिग बुल और बॉब बिस्वास को लेकर भी चर्चा में हैं।