Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
राजनीति

अर्थव्यवस्था पर देश को बताएं सच निर्मला सीतारमण, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'मंदी' की बात नहीं स्वीकारने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि उन्हें (वित्त मंत्री) अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में राजनीति से ऊपर उठने और भारत की जनता से सच बोलने की जरूरत है. दरअसल, वित्तमंत्री ने अपने एक बयान में कहा
Share:
Read in your preferred language.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'मंदी' की बात नहीं स्वीकारने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि उन्हें (वित्त मंत्री) अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में राजनीति से ऊपर उठने और भारत की जनता से सच बोलने की जरूरत है. दरअसल, वित्तमंत्री ने अपने एक बयान में कहा था कि सरकार जरूरत के मुताबिक क्षेत्रवार समस्याओं को सुलझाने के कदम उठा रही है. सीतारमण से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या अर्थव्यवस्था में नरमी आ रही है. इसके जवाब में उन्होंने कहा था, भारतीय अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्र अपनी समस्याओं के साथ हमारे पास आता है तो हम उन्हें सुनते हैं और उसके हिसाब से कदम उठाते हैं. वित्त मंत्री के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, 'क्या सरकार स्वीकार करती है कि मंदी है या नहीं? वित्त मंत्री को हमारी अर्थव्यवस्था के बारे में राजनीति से ऊपर उठने और भारत के लोगों से सच बोलने की जरूरत है.' कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'जब वे इस बात को स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं है तो कैसे इस बड़ी समस्या को हल करेंगे जो उन्होंने खुद पैदा की है.' बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह मानने से इनकार कर दिया कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में है. यह पूछे जाने पर कि क्या अर्थव्यवस्था मंदी से जूझ रही है और क्या सरकार मंदी की खबरों से सहमत है, वित्त मंत्री ने इसका स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए कहा कि वह उद्योग प्रतिनिधियों से मिल रही हैं और उनकी समस्याएं सुन रही हैं. सीतारमण ने कहा कि उद्योग जगत सरकार से क्या चाहता है, इस पर सुझाव ले रही हैं. उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा दो बार कर चुकी हूं और आगे भी बार-बार करती रहूंगी.' अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en