Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
Sports

IPL के बीच टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान ?

आईपीएल का 18वां सीजन जारी है। इसी बीच भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत के 2025-26 सीजन के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इस दौरे पर भारत ऑस्ट्रेलियाई टीम से तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा। दोनो
Share:
IPL के बीच टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान ?
Read in your preferred language.

आईपीएल का 18वां सीजन जारी है। इसी बीच भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत के 2025-26 सीजन के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इस दौरे पर भारत ऑस्ट्रेलियाई टीम से तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा। दोनों टीमों के बीच वनडे और टी-20 सीरीज 19 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच खेली जाएगी। वनडे मैच दिन-रात के होंगे, जबकि टी20 मैच रात में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया में 8 अलग-अलग जगह खेलेगा भारत

2025-26 सीजन में भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 8 अलग-अलग जगहों पर खेलगा। इनमें कैनबरा और होबार्ट पांच मैचों की टी-20 सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि 2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया के सभी आठ स्टेट इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी करेंगे और ऐसा एक सीजन में पहली बार देखने को मिलेगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारतीय पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ, 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का कार्यक्रम

भारत पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को मनुका ओवल, दूसरा 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, तीसरा 2 नवंबर को बेलेरिव ओवल, चौथा मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट स्टेडियम, 5वां मैच 8 नवंबर को गाबा में खेलेगी।

टी-20 विश्व कप 2026 पर नजर

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 2026 में फरवरी-मार्च में होना प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। भारत भी अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं बरतना चाहेगा।

जून-जुलाई में भारत करेगा इंग्लैंड का दौरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम जून-जुलाई में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 से 24 जून तक लीड्स के हेडिंग्ल क्रिकेट ग्राउंड, दूसरा टेस्ट 2 से 6 जुलाई तक बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई तक लंदन के लार्ड्स, चौथा टेस्ट 23 से 27 जुलाई को मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड जबकि 5वां और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के केनिंग्सटन ओवल में खेला जाएगा।