Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
Sports

टीम इंडिया ने जीता ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर ?

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट काफी रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने इस मैच को 6 रन से अपना नाम किया. टेस्ट मैच के 5वें दिन इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए जहां 35 रन बनाने थे. वहीं भारत को उसके बाकी बचे 4 विकेट चटकाने थे. मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ये 4 विकेट चटकाने में कामयाब रही
Share:
टीम इंडिया ने जीता ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर ?
Read in your preferred language.

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट काफी रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने इस मैच को 6 रन से अपना नाम किया. टेस्ट मैच के 5वें दिन इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए जहां 35 रन बनाने थे. वहीं भारत को उसके बाकी बचे 4 विकेट चटकाने थे. मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ये 4 विकेट चटकाने में कामयाब रही.

भारत ने जीत के साथ रचा इतिहास

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ इतिहास भी रच दिया. भारत ने विदेशी जमीन पर खेली 5 टेस्ट की सीरीज के 5वें मैच में पहली बार जीत हासिल की. इससे पहले टीम इंडिया ये कारनामा कभी नहीं कर सकी थी.ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 367 रन बनाकर ऑलाआउट हो गई.