Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
Entertainment

टीचर कक्षा में बोल रहे थे, जो काम तुमने नहीं किया है, पढ़िए मजेदार चुटकुले

1.  टीचर कक्षा में बोल रहे थे, जो काम तुमने नहीं किया है, उसके लिए तुम्हें कभी सजा नहीं दी जा सकती। चालाक स्टूडेंट : थैंक्यू सर, मैंने अपना होमवर्क नहीं किया है। .............................................................................................. 2. मिंटू :  मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ
Share:
टीचर कक्षा में बोल रहे थे, जो काम तुमने नहीं किया है,   पढ़िए मजेदार चुटकुले
Read in your preferred language.
1. टीचर कक्षा में बोल रहे थे, जो काम तुमने नहीं किया है, उसके लिए तुम्हें कभी सजा नहीं दी जा सकती।
चालाक स्टूडेंट : थैंक्यू सर, मैंने अपना होमवर्क नहीं किया है।
..............................................................................................
2. मिंटू : मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं?
गब्बू : ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दें।
मिंटू : कोई बड़ी चीज बता...
गब्बू :...तो फिर गोल्ड रिंग जाने दें, एमआरएफ का टायर दे दें...
...............................................................................................
3. पिता चंपू बेटे पंपू से : बेटा जुआ खेलना बहुत बुरा होता है। यह रोज रोज किसी को नहीं जीतने देता। आज जीतोगे तो कल हार जाओगे। परसो जीतोगे तो अगले दिन हारोगे। कुछ समझे...
बेटा पंपू : बस, मुझे सब समझ में आ गया। एक एक दिन छोड़कर जुआ खेलना है।
.................................................................................................
4. चंपू : यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
पंपू : क्यों?
चंपू: चिंता से यार
पंपू: किस बात की चिंता है यार तुझे?
चंपू: बाल झड़ने की।
.................................................................................................
5. पत्नी सब्जी लेने में इतना मोलभाव कर रही थी कि पति परेशान हो गया।
पति: मेहरबानी करके जल्दी खरीदो। ऑफिस के लिए लेट हो रहा हूं।
पत्नी:
तुम बीच में मत बोलो,
जल्दी-जल्दी के कारण ही तुम जैसा पति मिला है मुझे।
अब सब्जी के मामले में जल्दी नहीं करूंगी...।
.....................................................................................................
6. ‘तुम इस लड़की को जानते हो ?? 
हां, कभी मैं इसके साथ सोया करता था।
अच्छा ?? ?? कब? कहां ??
जब मैं स्कूल में पढ़ता था - इंग्लिश के पीरियड में...
.................................................................................................
अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें 
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं  हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en