Tuesday, 15 September 2026 | 5:54 AM
मनोरंजन

डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ा तमिल अभिनेत्री रायजा विलसन का चेहरा ,

टेलीविजन अभिनेत्रियां हों या फिल्म अभिनेत्री सभी के लिए तेहरा सबसे खास होता है। जिसका वो बेहतर तरीके से ध्यान भी रखती हैं। ऐसे में यदि किसी अभिनेत्री का चाहरा डॉक्टर की लापरवाही का शिकार बन जाए। तो उस पर क्या बीतेगी आप और हम सोच भी नहीं सकते। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है तमिल अभिनेत्री रायजा विलसन क
Share:
डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ा तमिल अभिनेत्री रायजा विलसन का चेहरा ,
Read in your preferred language.

टेलीविजन अभिनेत्रियां हों या फिल्म अभिनेत्री सभी के लिए तेहरा सबसे खास होता है। जिसका वो बेहतर तरीके से ध्यान भी रखती हैं। ऐसे में यदि किसी अभिनेत्री का चाहरा डॉक्टर की लापरवाही का शिकार बन जाए। तो उस पर क्या बीतेगी आप और हम सोच भी नहीं सकते। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है तमिल अभिनेत्री रायजा विलसन के साथ। रायजा डर्मेटोलॉजिस्ट के पास अपना इलाज करवाने गई थीं लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि अब वो डॉक्टर पर ही बरस पड़ी हैं।

दरअसल तमिल अभिनेत्री रायजा विलसन डॉक्टर के पास सिंपल फेसियल करवाने गई थीं। लेकिन क्लीनिक में डॉक्टर ने उन्हें किसी और ट्रीटमेंट के बारे में सजेस्ट किया और उन्हें करवाने के लिए फोर्स किया। जब रायजा ने वो ट्रीटमेंट करवाया तो उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया। अब रायजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है। साथ ही साथ डॉक्टर को भी जमकर फटकार लगाई है।

रायजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में रायजा के चेहरे पर और आंखों के नीचे काफी सूजन नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ रायजा ने लिखा, '@drbhairavisenthil से कल एक सिंपल फेश‍ियल के लिए मिली, उन्होंने मुझे एक फेश‍ियल प्रक्रिया करने को कहा जिसकी मुझे जरूरत नहीं थी और अब ये नतीजा है'।
आगे रायजा ने पोस्ट में लिखा, 'वो आज मुझसे बात करने या मुझसे मिलने से इनकार कर रही है। स्टाफ बता रहे हैं कि वो शहर से बाहर हैं'। रायजा के इस पोस्ट में उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा है। रायजा का कहना है कि उन्हें डॉक्टर ने ये ट्रीटमेंट लेने के लिए फोर्स किया था। जिसको लेने के बाद उनका चेहरा बिगड़ गया है और अब डॉक्टर भी उनसे मिल नहीं रही हैं।