Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Entertainment

Taapsee Pannu ने लॉकडाउन के चलते ग्राउंड में की ट्रेनिंग, कहा- ‘ट्रेनिंग के लिए कोई बहाना नहीं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों के चलते जिम  छोड़ कर खुले ग्राउंड में ट्रेनिंग में कर रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी। वहीं मह
Share:
Taapsee Pannu ने लॉकडाउन के चलते ग्राउंड में की ट्रेनिंग, कहा- ‘ट्रेनिंग के लिए कोई बहाना नहीं’
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों के चलते जिम  छोड़ कर खुले ग्राउंड में ट्रेनिंग में कर रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी। वहीं महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो ग्राउंड में खड़ी नजर आ रही हैं। इस फोटो में वो पिंक कलर के टैंक टॉप में दिख रही हैं, उनके इस फोटो को पीछे से क्लिक किया गया है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लॉकडाउन के दौरान ट्रेनिंग..... जब जिम की जगह खुले मैदान को रिप्लेस किया। ट्रेनिंग के लिए कोई बहाना नहीं।’ तापसी के इस फोटो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, फोटो इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था। जिसमें वो पैड पहने और हैंड ग्लब्स पहने नजर आ रही हैं।

बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रहे, जिस तेज दौड़ने का आशीर्वाद प्राप्त है। इसके अलावा वो फिल्म ‘लूप लपेटा’ में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी नजर आने वाले हैं। साथ ही वो फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है। इस फिल्म में वो मिताली राज का किरदार निभा रही हैं।