Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
मनोरंजन

तापसी पन्नू रूस में मना रही हॉलीडे, ट्रेडिशनल ड्रेस में दिए दिलकश पोज, देखें तस्वीरें

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी बहन के साथ रूस में छूट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिका सोशल मीडिया पर मॉक्सो से तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो एंजॉय करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम दो फोटोज शेयर किए
Share:
तापसी पन्नू रूस में मना रही  हॉलीडे, ट्रेडिशनल ड्रेस में दिए दिलकश पोज, देखें तस्वीरें
Read in your preferred language.

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी बहन के साथ रूस में छूट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिका सोशल मीडिया पर मॉक्सो से तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो एंजॉय करती दिख रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम दो फोटोज शेयर किए हैं। पहली फोटो में वो अपनी बहन शगुन के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में वो इंडियन ट्रेडिशनल साड़ी कर सेंट्रल पवेलियन के सामने खड़ी दिख रही हैं। तो वहीं उनकी बहन ब्लैक कलर के टॉप में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होने कैप्शन लिखा, ‘यू मी एंड द व्यूटी!’
वही दूसरी तस्वीर में वो एक कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। अभिनेत्री के इस फोटो को ऊपर से क्लिक किया गया है। फोटो में तापसी टेबल पर सिर रखकर मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं। फोटो में उन्होंने ब्लू कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है।

साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो स्कूटर की सवारी को एंजॉय कर रही हैं। वहीं उन्होंने अपनी बहन शगुन के साथ डिनर के वक्त की भी तस्वीरें शेयर की हैं। तापसी की इन हॉलीडे तस्वीरों को उनके फैंस सोशल मीडिया पर दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म हसीन दिलरुबा में नजर आने वाली हैं। उनकी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे अहम किरदार में नजर आएगे। इसके अलावा वो स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम कैप्टन मिताली राज की बायोपिक है। फिल्म में तापसी लीड मिताली राज का किरदार निभा रही हैं।