Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Lifestyle

त्योहार पर बनाये मीठा, स्वादिष्ट 'सूजी का हलवा'

आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में। * आवश्यक सामग्री : - 1 कप सूजी (Rawa) - ½ कप घी - 2 1/2 कप पानी - 1 कप चीनी - 10 कटे हुए बादाम - 10 कटे हुए काजू - 1/2 चमच इलायची का पाउडर बनाने की विधि : . - एक बर्तन में पानी को मध्यम आंच में 3 से 4 मिनट के लिए उबालें और फिर आंच को बंद कर दें। - अब एक कड़ाई में
Share:
त्योहार पर बनाये मीठा, स्वादिष्ट 'सूजी का हलवा'
Read in your preferred language.
आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में। * आवश्यक सामग्री : - 1 कप सूजी (Rawa) - ½ कप घी - 2 1/2 कप पानी - 1 कप चीनी - 10 कटे हुए बादाम - 10 कटे हुए काजू - 1/2 चमच इलायची का पाउडर बनाने की विधि : . - एक बर्तन में पानी को मध्यम आंच में 3 से 4 मिनट के लिए उबालें और फिर आंच को बंद कर दें। - अब एक कड़ाई में सूजी को डालें और इसमें घी को मिलाये। इस मिश्रण को मध्यम आंच पर बनने दें। - जैसे ही घी पिघल जाता है, अब इस मिश्रण को चमचे से मिलाते रहें। - 8 से 10 मिनट के लिए इस मिश्रण को चमचे से मिलाते रहे जब तक ये मिश्रण भूरे रंग का ना हो जाये। - जैसे ही मिश्रण भूरा हो जाए, इसमें उबले हुए पानी को धीरे से मिलाये और साथ ही चमचे से मिलाते रहें। (उबले हुए पानी को मिलाते समय सावधानी बनाये रखें।) - इस मिश्रण को चमचे से अच्छे से मिलाते रहें ताकि मिश्रण में कोई गांठ ना रह जाए। - जब तक पूरा पानी सोख ना लिया जाए तब तक चमचे से इस मिश्रण को मिलाये। - जैसे ही पानी की मात्रा कम हो जाती है, अब इसमें चीनी और इलायची के पाउडर को डाल कर मिला लें। - अब एक पैन लें और उसमे एक चमच घी डाल कर बादाम और काजू को बीच में से काट कर, इस गरम घी में फ्राई कर लें। - जैसे ही बादाम और काजू भूरे रंग के हो जाते है, इन्हें साइड में रख दें। - जैसे ही मिश्रण में चीनी पूर्ण तरह से पिघल जाए और यह गाड़ा हो जाए तब इसमें आप फ्राई किये हुए बादाम और काजू को मिला दें। - अच्छे से मिलाने के बाद, इसे कटोरे में डाल लें।