स्वरा भास्कर ने सिर पर गिलास रखकर किया डांस, तीन कृषि कानूनों को वापस लेने वाले पीएम मोदी के फैसले का मनाया जश्न
बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जो सिनेमा के अलावा अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात खुलकर रखते हैं। इन सेलेब्स में एक नाम स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का भी है। हाल ही में जहां पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने तीन कृषि कानूनों (Three new farm laws) को वापस लिया था तो स्वरा ने ट्वीट किया था। इसके बाद अब इंस्टाग्राम पर स्वरा ने एक डांस वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्वरा भास्कर ने सिर पर एक गिलास रखा है और फिर डांस कर रही हैं। स्वरा का ये डांस वीडियो एक पार्टी का है। स्वरा का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में स्वरा ने लिखा, 'पार्टी ट्रिक, जो मैंने पिता से सीखी है। 19 नवंबर को पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया, सेलिब्रेशन तो बनता है।'
मनोरंजन
पीएम मोदी के कृषि कानून के फैसले पर स्वरा भास्कर ने मनाया जश्न
स्वरा भास्कर ने सिर पर गिलास रखकर किया डांस, तीन कृषि कानूनों को वापस लेने वाले पीएम मोदी के फैसले का मनाया जश्न बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जो सिनेमा के अलावा अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात खुलकर रखते हैं। इन सेलेब्स में एक नाम स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का भी है। हाल ही में जहां पीएम नरेंद्र मो
Read in your preferred language.