उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के परिवार से मुलाकात की. रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे और उन्होंने आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अदीब से मुलाकात कर करीब 45 मिनट तक बातचीत की.
इस मुलाकात को लेकर अब प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसे लेकर कई तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं. वहीं मौर्य ने आज़म परिवार से मुलाकात के बाद केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. मौर्य ने कहा कि वह अब्दुल्लाह आजम, अदीब और तंजीन फातिमा का हालचाल लेने पहुंचे थे. जल्द ही वो जेल में बंद आजम खान से भी मुलाकात करने जा सकते हैं.