Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

Sushant death case: जांच के लिए जल्द ही मुंबई जाएगी सीबीआई टीम

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की मौत की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम जांच के सिलसिले में मुंबई जाएगी। सीबीआई के सूत्रों ने बुधवार को यूनीवार्ता को बताया कि जांच ने मामले से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज बिहार पुलिस से हासिल कर लिए हैं और
Share:
Sushant death case: जांच के लिए जल्द ही मुंबई जाएगी सीबीआई टीम
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की मौत की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम जांच के सिलसिले में मुंबई जाएगी।

सीबीआई के सूत्रों ने बुधवार को यूनीवार्ता को बताया कि जांच ने मामले से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज बिहार पुलिस से हासिल कर लिए हैं और कुछ लोगों से बातचीत भी की है। जांच की कोई चीज अभी तक माया नगरी मुंबई नहीं पहुंच सकी है लेकिन अब यह जल्दी संभव हो पाएगा।

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि सुशांत सिह राजपूत की मौत की जांच जारी है और सीबीआई की एक टीम आगे की जांच के लिए जल्द ही मुंबई का दौरा करेगी। उन्होंने कहा फिलहाल मामले से जुड़े अन्य विवरण साझा नहीं किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने आज सुशांत मामले की सीबीआई जांच को हरी झंडी दी है।