Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार का बैन हटाया, सिनेमा हॉल को सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में फिल्म द केरला स्टोरी पर बैन के फैसले पर रोक लगा दी है। ममता सरकार ने 8 मई को फिल्म पर बैन लगाया था। इसके खिलाफ प्रोड्यूसर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। अदालत ने कहा, 'इस फिल्म में 32 हजार महिलाओं के इस्लाम कुबूल करने वाले आरोपों पर डिस्क्लेमर लगाया जाए।' इसके लिए प्रोड्यूसर को
Share:
सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार का बैन हटाया, सिनेमा हॉल को सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
Read in your preferred language.

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में फिल्म द केरला स्टोरी पर बैन के फैसले पर रोक लगा दी है। ममता सरकार ने 8 मई को फिल्म पर बैन लगाया था। इसके खिलाफ प्रोड्यूसर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। अदालत ने कहा, 'इस फिल्म में 32 हजार महिलाओं के इस्लाम कुबूल करने वाले आरोपों पर डिस्क्लेमर लगाया जाए।'

इसके लिए प्रोड्यूसर को 20 मई की शाम 5 बजे तक का समय मिला है। अदालत ने कहा कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन देने के खिलाफ भी अर्जियां मिली हैं। इन पर सुनवाई से पहले हम भी फिल्म देखना चाहेंगे। अदालत ने ये भी कहा कि फिल्म देखने जाने वाले लोगों और सिनेमा हॉल को सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।