Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
Entertainment

सनी लियोन की हुई बिग बॉस में एंट्री, अपने स्टाइल में मचाएंगी धमाल

बिग बॉस ओटीटी ने सनी लियोन अपने हस्बैंड डेनियल बीबर के साथ नजर आने वाली हैं बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार शो में काफी घमासान देखने को मिल रहा है बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अब बहुत जल्द छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी अभी तक फिल्मों में सिर्फ आइटम सोंग्स तक ही सीमित
Share:
सनी लियोन की हुई बिग बॉस में एंट्री, अपने स्टाइल में मचाएंगी धमाल
Read in your preferred language.

बिग बॉस ओटीटी ने सनी लियोन अपने हस्बैंड डेनियल बीबर के साथ नजर आने वाली हैं बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार शो में काफी घमासान देखने को मिल रहा है
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अब बहुत जल्द छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी अभी तक फिल्मों में सिर्फ आइटम सोंग्स तक ही सीमित थी मगर यह अभिनेत्री अब छोटे पर्दे पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और डेडीकेशन के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल अब सनी बिग बॉस ओटीटी में शिरकत करने जा रही हैं।
वूट नें अपने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में सनी लियोन खुशी जाहिर करते हुए बता रही हैं कि वह बिग बॉस में एंट्री करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा मैं तो बिग बॉस ओटीटी को लेकर क्रेज़ी होती जा रही हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप यह शो कितना देखते हैं लेकिन कभी भी इस ओर से आपका मन नहीं भरेगा यह सीजन तो पूरी तरह से सिर्फ कनेक्शन पर निर्भर करता है। तो जहां भी कनेक्शन होता है मैं वहां जरूर होती हूं। इस वीकेंड में मैं बहुत सारी मस्ती करने जा रही हूं वह भी अपने स्टाइल में आपसे मिलती हूं कृपया जुड़े रहिए।
बॉलीवुड गलियारों से खबर आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी ने सनी लियोन अपने हस्बैंड डेनियल बीबर के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी को करन जोहर होस्ट कर रहे हैं और अब आगे यह तो जल्दी ही टीवी पर भी ऑन यार होगा। ऐसे में सलमान खान फिर से होस्ट की भूमिका करते हुए नजर आएंगे।

अगर बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार शो में काफी घमासान देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट जीशान खान शो से बाहर हो चुके हैं। अब इस वीकेंड देखना होगा कि बिग बॉस ओटीटी से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर होगा