Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
मनोरंजन

सुहाना खान का ग्लैमरस लुक ब्लैक ड्रेस में दिखा , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। सुहाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो बेहद आकर्षित दिख रही हैं। इस तस्वीर को सु
Share:
सुहाना खान का ग्लैमरस लुक ब्लैक ड्रेस में दिखा , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो
Read in your preferred language.

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। सुहाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो बेहद आकर्षित दिख रही हैं।

इस तस्वीर को सुहाना ने अपने इंस्टा. स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें ब्लैक कलर की ड्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस फोटो में वो उगलियों में अंगूठियां और गले में पतला हार उनके लुक को खूबसूरत बना रहा है। फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने एक हार्ट की इमोजी भी शेयर की है। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने एक सनसेन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें गगन चुंबी इमारत दिखाई दे रही हैं।
हाल ही में सुहाना खान ने अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने दिल खोलकर लाइक कमेंट किया था। जानकारी के अनुसार सुहाना खान इन दिनों अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका में हैं। वो न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही हैं। उनका ये कोर्स इस साल खत्म होने जा रहा है।
आपको बता दें कि सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। वहीं शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में तभी आने की अनुमति है, जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंl सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl