Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
Sports

SRH vs MI: डेविड वार्नर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया

आईपीएल के अंतिम लीग चरण मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है. हैदराबाद ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को आठ विकेट
Share:
SRH vs MI: डेविड वार्नर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया
Read in your preferred language.

आईपीएल के अंतिम लीग चरण मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है. हैदराबाद ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया और फिर बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया.

वार्नर ने मैच के बाद कहा, "किंग्स इलेवन पंजाब से दर्दनाक हार के बाद अब अच्छा लग रहा है. मुंबई ने कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया था, लेकिन इस छोटे से मैदान पर उन्हें 150 रन पर रोकना अच्छा रहा. इसका काफी श्रेय गेंदबाजों को जाता है. नदीम ने शानदार गेंदबाजी की. शानदार गेंदबाजी के बाद हम बल्लेबाजी में भी अच्छा करना चाहते थे."डेविड वॉर्नर, कप्तान, SRH"हमारे साथ चोटों को लेकर काफी समस्या थी, लेकिन जीत की भावना के दम पर हम अच्छा कर रहे हैं. पिछले साल चोट के कारण केन विलियम्सन बाहर हो गए थे