साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा मनाली में अपने फैंस से मिल रहे हैं। रविवार शाम को प्राइवेट चौपर से मनाली पहुंचे देवरकोंडा देशभर से अपने 100 फैंस को भी साथ लाए हैं। यह फैंस देवरकोंडा के खर्च पर तीन दिन मनाली में रहेंगे। विजय ने रविवार रात अपने इन्हीं फैंस के बीच बिताई।
तेलुगु फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अपने देशभर के 100 फैंस को पहाड़ों में घुमाने का वादा किया था । 2 फरवरी को उन्होंने ट्विटर पर अपनी ये इच्छा जताई। घूमने के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पसंद बन चुकी मनाली को चुना गया। विजय के फैंस 3 दिन पहले ही स्पेशल फ्लाइट के जरिये मनाली पहुंच गए थे। खुद विजय 19 फरवरी की शाम को अपने माता-पिता के साथ मनाली पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि 19 फरवरी की रात वह अपने फैंस के साथ गुजारेंगे।
मनाली के क्लब हाउस रोड पर बने मंगोलिया बैकुंठ में देवरकोंडा ने फैंस के साथ मुलाकात की। इस दौरान फीमेल फैंस ने विजय के साथ जमकर मजाक किया और फोटो खींचे। तमाम लोगों ने उनके साथ वीडियो भी शूट किए।
इसी दौरान एक फैंस ने विजय से रिक्वेस्ट की कि उसके दो दोस्त हरी और प्रवीण भी विजय के बहुत बड़े फैन हैं लेकिन वह मनाली आ नहीं सके। इस पर विजय ने उन्हें कैमरे के सामने हाय बोला। पूरे समय विजय देवरकोंडा का दोस्ताना अंदाज देखने को मिला। लड़कियां उन्हें छोड़ ही नहीं रहीं थी। विजय ने भी लड़कों को बुलाकर उनके साथ सेल्फियां लीं।
पर्यटन व्यवसायी राजीव कारवा ने बताया कि मनाली की वादियों में घूमने आए विजय देवरकोंडा यहां पहुंचने के बाद बर्फ के बीच बहुत खुश नजर आए। सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ स्नो प्वाइंट कोठी पहुंचे विजय परिवार के सदस्यों पर बर्फ के गोले बनाकर मारते रहे।
सूत्रों के अनुसार विजय का अटल टनल जाने का कार्यक्रम कैंसल कर दिया गया है। सोमवार को सिर्फ 4X4 व्हीकल ही अटल टनल के पार जा रहे थे और मौसम विभाग ने मंगलवार को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसी वजह से उनका अटल टनल घूमने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
राजीव कारवा ने बताया कि बुरुआ स्थित कॉटेज में विजय के लिए कुल्लवी नाटी का कार्यक्रम रखा गया था। शाम 6 बजे तक उन्होंने कुल्लवी नाटी का लुत्
मंगलवार सुबह विजय देवरकोंडा मनाली के मंदिरों के दर्शन के लिए जाएंगे। दोपहर बाद वह अपने प्राइवेट चौपर से वापस लौट जाएंगे।
Entertainment
साउथ के सुपरस्टार ने फैंस के बीच गुजारी रात, परिवार के साथ बर्फ पर घूमे, 100 फैंस को मनाली लाए हैं देवरकोंडा
साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा मनाली में अपने फैंस से मिल रहे हैं। रविवार शाम को प्राइवेट चौपर से मनाली पहुंचे देवरकोंडा देशभर से अपने 100 फैंस को भी साथ लाए हैं। यह फैंस देवरकोंडा के खर्च पर तीन दिन मनाली में रहेंगे। विजय ने रविवार रात अपने इन्हीं फैंस के बीच बिताई। तेलुगु फिल्म स्टार वि
Read in your preferred language.